सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर दिया कपिल को जूते का जवाब - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 12 April 2017

सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर दिया कपिल को जूते का जवाब

मुंबई : हाल ही में कपिल शर्मा से हुई बहस को लेकर सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो को अलविदा कहने का फैसला किया है। पिछले महीने फ्लाइट में कपिल शर्मा ने में सुनील को जूता फेंक कर मारा था। उस समय तो सुनील ने अपने गुस्से को काबू में रखा पर अब उन्होंने जूते का जवाब जूते से दिया है।
असल में इन्स्टाग्राम पर जूते की एक फोटो अपलोड कर सुनील ने उस कैप्शन में लिखा है…जूता यूएस साइज़ 10। इस पोस्ट में सुनील की मंद मुस्कुराहट उनकी मंशा को साफ ज़ाहिर कर रही है।
कपिल को दिया करारा जवाब
दरअसल ऑस्ट्रेलिया से इंडिया आते वक्त कपिल ने सुनील से हुई एक छोटी सी बहस को तिल का ताड़ बना दिया। फ्लाइट में शांत रहे सुनील ने कपिल को करारा जवाब दिया जब उन्होंने शो में कपिल के साथ आगे काम करने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर भी सुनील ने कपिल की जबरदस्त बेइज़्जती की। फैन्स और साथी कलाकारों का साथ न मिलने और सुनील के शो छोड़ने से कपिल शर्मा के शो की टीआरपी पर भारी असर हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status