सरकार गाय बचा रही है, यहां महिला पर अत्याचार हो रहे हैं: जया - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 12 April 2017

सरकार गाय बचा रही है, यहां महिला पर अत्याचार हो रहे हैं: जया

नई दिल्ली। राज्यसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन एसपी सांसद जया बच्चन तल्ख तेवरों में नजर आईं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा का मुद्दा उठते ही जया बच्चन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया।
महिला सुरक्षा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ बड़े कदम उठाने की जरूरत है। आप गायों को बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम नहीं हो रहे। जया ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। वहीं जया के इन तल्ख तेवरों के बाद पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठा।
बता दें कि यूपी के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता योगेश वार्ष्णेय ने कहा है कि जो भी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का सिर काटकर लाएगा उसे 11 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
योगेश का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की खबर जब उन्होंने देखी तो उन्हें सीएम ममता बनर्जी और स्थानीय पुलिस पर बहुत गुस्सा आया। उन्होंने कहा कि इससे ममता और वहां की पुलिस की दूषित मानसिकता का पता चलता है। वो (ममता) इफ्तार पार्टी ऑर्गनाइज करती हैं और हमेशा मुसलमानों का सपोर्ट करती हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो इस मामले पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और संघ को एक खत लिखेंगे और पूरे मामले से अवगत कराएंगें।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status