नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। अमित शाह ने अरविंदर सिंह लवली को बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल करवाया। इस मौके पर मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
रविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हैं, उन्होंने एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताई थी जिसके बाद नाराज लवली ने भाजपा का फूल थाम लिया है। लवली कांग्रेस में शीला दीक्षित गुट के सदस्यों के तौर पर जाने जाते हैं। इसके साथ ही एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।
खबरें ये भी हैं कि अजय माकन को जब से दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंपी गई है तब से लवली आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।

No comments:
Post a Comment