रेप केस में फंसे सपा पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत देने वाले जज सस्पेंड - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 29 April 2017

रेप केस में फंसे सपा पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत देने वाले जज सस्पेंड

नई दिल्ली : सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत देने वाले जज ओम प्रकाश मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है. आपको बता दे रेप के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति को पॉस्को कोर्ट के स्पेशल जज ओपी मिश्रा ने हाल ही में जमानत दी थी. खबरो के मुताबिक जज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी भी किए गए हैं.
बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने प्रजापति की जमानत पर रोक लगा दी थी. सरकार ने हाईकोर्ट से कहा कि एक महिला ने गायत्री व उसके साथियों पर आरोप लगाया हैं कि तीन साल तक इन लोगों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया है. इतना ही नहीं महिला ने ये भी आरोप है कि उसकी बेटी का भी यौन शोषण किया गया. महिला के इन आरोपों के बाद उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए.
बीते महीने पहले 50 वर्षीय महिला ने कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और छह अन्य पर सामूहिक दुराचार के आरोप लगाए थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 17 फरवरी को इन सभी पर एफआईआर दर्ज हुई थी. महिला का कहना था कि 2014 से 2016 के बीच उससे दुराचार किया गया. आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ भी दुराचार की कोशिश की. 17 दिन अंडरग्राउंड रहने के बाद गायत्री को 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status