बेटी का जला शव देखकर मां बोली- दामाद कराता था देह व्यापार ! - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 24 April 2017

बेटी का जला शव देखकर मां बोली- दामाद कराता था देह व्यापार !

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित राजेद्र नगर थाना क्षेत्र में एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि अभी तक जो भी सूचना हासिल हुई है उसके मुतबिक ये मामला हत्या का हो सकता है. उधर लड़की के घरवालों ने उसके पति पर शक जाहिर किया है. पिता ने दामाद पर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है.
मृतक पूजा तंवर अपने नाना-नानी के साथ इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में रहती थी. रविवार रात उसके परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वह घर पर अकेले थी. सभी लोग जब शादी से लौटे तब पूजा की संदिग्ध अवस्था में जली हुई लाश देखकर सकते में आ गए.
परिजनों ने लगाए पति पर गंभीर आरोप
परिजनों ने पूजा की मौत की सूचना तत्काल पुलिस को दी. परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूजा का पति उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करता रहा है.
उन्होंने कहा कि पूजा ने अपने पति से तंग आकर करने का आरोप लगाया है. पूजा की मां रानी ने बताया कि मेरी बेटी की शादी राहुल से हुई थी. राहुल उसे अपने पास नहीं रखता था. वह उससे देह व्यापर कराता था.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, पूजा तंवर नाम की युवती की जली हुई लाश मिली है. उसकी उम्र 22 साल के लगभग थी. प्राथमिक तौर यह हत्या का मामला लग रहा है.
मां ने आरोप लगाए हैं कि उसकी बेटी का पति उससे देह व्यापार कराता था. हम पड़ताल कर रहे हैं. जल्द ही पता चल जाएगा कि मामला क्या है?

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status