जल्द ही ट्रेनों से होगा एसी टू टायर का सफाया - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 21 April 2017

जल्द ही ट्रेनों से होगा एसी टू टायर का सफाया

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों में रेलवे विभाग ने ट्रेनों में कई बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है। वहीं अब रेल विभाग जल्द ही एसी सेंकेड क्लास को खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है उसकी जगह एसी थर्ड क्लास के कोचो की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इस बदलाव के साथ ही रेल विभाग ट्रेन के बेसिक किराए में 10 से 15 फीसदी इजाफा कर सकता है।
जनकारी के मुताबिक रेलवे की 13 हजार एक्सप्रेस ट्रेनों में से एसी टू टायर कोच को धीरे-धीरे कम करके खत्म किया जाएगा। इसके अलावा इन ट्रेनों में 20 से 22 कोच लगते है जिन्हें अब बढ़ाकर 24 किया जा सकता है। बताया जा रहा है जिन कोचों को लगाया जाएगा वो एसी थ्री टायर के ही होंगे। इस बदलाव पर रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ज्यादातर लोग एसी थ्री टायर में ट्रेवल करना पसंद करते है ऐसे में इस फैसले से रेलवे को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं रेलवे की तरफ से इस बात की ओर भी इशारा किया गया है कि यात्रियों के विरोध की वजह से 143 ट्रेनों में फ्लैक्सी किराए को भी वापस लिया जा सकता है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो बेसिक किराया बढ़ाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status