कांग्रेस की मध्यप्रदेश में धमाकेदार वापसी, अटेर उपचुनाव में लहराया परचम - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 13 April 2017

कांग्रेस की मध्यप्रदेश में धमाकेदार वापसी, अटेर उपचुनाव में लहराया परचम

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कटारे ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर बीजेपी से कांग्रेस को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा लेकिन अंतिम राउंड आते आते कांग्रेस ने वाजी मार ली और कांग्रेस के उम्मीदवार हेमंत कटारे ने जीत दर्ज की. हेमन्त कटारे ने 900 वोटो से जीत दर्ज की है.
कांग्रेस की इस जीत के बाद मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय मे जीत का जश्न मनने लगा. आपको बतादें अटेर की इस सीट के लिए कांग्रेस व बीजेपी दोनो ने ही एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था. कांग्रेस की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया व कमल नाथ प्रचार करने पहुचे थे तो बीजेपी की तरफ से खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाल रखा था.
इसी तरह उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ में भाजपा के शिवनरायण को 74356 वोट मिले व कांग्रेस की सावित्री सिंह को 48880 वोट मिले थे. तो वही नोटा मे 3194 वोट पड़े
भाजपा ने बांधवगढ़ सीट कुल 25476 मतो से जीत दर्ज की.
गौरतलब है कि अटेर में कांग्रेस के उम्मीदवार सत्यदेव कटारे के निधन और बांधवगढ़ में भाजापा विधायक ज्ञान सिंह के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के कारण यहां हो रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत दिवंगत कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे और भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सांसद ज्ञान सिंह के पुत्र हैं.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status