दिल्ली निगम चुनावः धीमी रफ्तार के साथ खत्म हुआ मतदान - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 23 April 2017

दिल्ली निगम चुनावः धीमी रफ्तार के साथ खत्म हुआ मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार(23-04-17) सुबह 8 बजे से हो नगर निगम चुनावों के लिए मतदान खत्म हो चुके हैं। इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्कर है। इस बार के मतदान में मतदाताओं में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में 50 फीसदी से भी कम वोट डाले गए हैं।
धीमी रफ्तार के साथ मतदान
दिल्ली के 270 वार्डों में 183 वार्डों में दोपहर 2 बजे तक 31.13 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक सिर्फ 7 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 10 बजे तक 2 फीसदी से भी कम वोट पड़े थे।
क्या हैं मुद्दे
चुनावी मैदान में सभी पार्टियों ने कई मुद्दों पर लोगों से वोट मांगे जिनमें भ्रष्टाचार, गंदगी , चिकनगुनिया और डेंगू से छुटकारा शामिल था। बरहाल, 10 सालों तक इन चुनावों में अपनी साख जमा चुकी भाजपा ने इस बार 270 वार्डों पर सभी नए उम्मीदवार खड़े किए है तो वहीं आप इसमें पहली बार पैर पसारने की कोशिश कर रही है। तो वहीं हाल की में हुए पांच राज्यों में हुए चुनाव में मात खाने के बाद कांग्रेस के लिए ये चुनाव काफी अहम है।
दो वार्ड में नहीं हुआ मतदान
राजधानी के 272 निगम वार्ड में से रविवार को 270 वार्ड में ही मतदान हो सकें। मौजपुर वॉर्ड नंबर 40 ई और सराय पीपल थला में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की अचानक मौत के बाद मतदान को टाल दिया गया। इन दोनों ही जगह पर 14 और 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status