मध्यप्रदेश के सागर जिले में सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट में एक सीनियर हवलदार की मौत हो गई. इस हादसे में एक नायब सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सूबेदार का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, महार रेजीमेंट की फायरिंग रेंज में शुक्रवार दोपहर ग्रेनेड की ट्रेनिंग चल रही थी. इस दौरान अचानक एक डेटोनेटर में विस्फोट हो गया.इस हादसे में हवलदार बकुल सिंह की मौत हो गई. बकुल सिंह कमांडो कोर्स ट्रेंड होकर इंस्ट्रक्टर के रूप में तैनात थे.
अगले महीने होना था रिटायरमेंट
बकुल सिंह पिछले 20 साल से सेना से जुड़े हुए थे. उनका अगले महीने रिटायरमेंट होना था. इसके पहले हुए हादसे में उनकी जान चली गई. उनके साथ ट्रेनिंग ले रहे नायब सूबेदार भी घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

No comments:
Post a Comment