अमिताभ बच्चन का ये नया लुक फिर करेगा सबको हैरान, इस लुक के बारे में क्या कहा अमिताभ बच्चन ने? - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 20 April 2017

अमिताभ बच्चन का ये नया लुक फिर करेगा सबको हैरान, इस लुक के बारे में क्या कहा अमिताभ बच्चन ने?

अमिताभ बच्चन अपने लुक्स में कुछ न कुछ बदलाव करते ही रहते हैं. उनकी फिल्मों से लेकर विज्ञापनों तक हर जगह उन्होंने अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया है. खासतौर पर फिल्म ‘पा’ में जो उन्होंने जो ‘औरो’ का किरदार किया था उसमे तो उन्हें कोई पहचान भी नहीं सकता. ‘झूम बराबर झूम’ में भी उनका एक अनोखा अंदाज़ देखने को मिला.
यहाँ तक की अमिताभ बच्चन ने टाटा स्काई के विज्ञापन में जो अपने अलग-अलग रूप दिखाए वो काबिल ए तारीफ था. इस लुक को एड शूट होते वक़्त ही एक मीडिया हॉउस ने लीक कर दिया था जिस पर थोड़ी कंट्रोवर्सी भी हुई थी.
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिर एक बार अपने नए लुक से सबको सरप्राइज कर दिया. जी हाँ, इस बार वो एक सिख के रूप में दिखा रहे हैं.
उनका ये लुक अभी किस प्रोजेक्ट के लिए ये साफ़ नहीं हुआ है लेकिन इस तस्वीर के साथ उन्होंने ये लिखा है की उनकी माँ सिख थीं और आज वो स्वर्ग से उन्हें इस रूप में देख कर मुस्कुरा रही होंगी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status