गर्मियों में नारियल तेल के अलावा ये उपाय धूप से आपकी त्वचा की करेंगे रक्षा - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 25 April 2017

गर्मियों में नारियल तेल के अलावा ये उपाय धूप से आपकी त्वचा की करेंगे रक्षा


गर्मियों में हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा दमकती रहे, लेकिन झुलसाने वाले इस मौसम में अपने आपको सुरक्षित रखना मुश्किल है, नामुमकिन नहीं।
विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल तेल, जोजोबा तेल और खूब पानी पीने से धूप से त्वचा को झुलसने से बचाया जा सकता है। सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव से अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ये 6 सुझाव अपनाएं।
1. एसपीएफ-30 वाला सनस्क्रीन क्रीम लगाएं, खासकर जब आप तटीय इलाकों और पानी के अंदर हों, क्योंकि पानी के अंदर और जलन और गर्मी महसूस होती है, समुद्र की सैर के दौरान भी धूप में आपकी त्वचा झुलस सकती है, इसलिए सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाएं।
2. शरीर के खुले हिस्से की त्वचा पर धूप में रहने के बाद नारियल तेल लगाएं, ताकि त्वचा नहीं झुलसे।
3. विटामिन डी युक्त कॉड मछली का शुद्ध तेल इस्तेमाल करें। यह सनबर्न के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक शक्ति विकसित करेगा।
4. त्वचा में अंदर से नमी बरकरार रखने के लिए खूब पानी पिएं। गर्मियों में सात-आठ लीटर पानी जरूर पीएं। नमी युक्त त्वचा की सूर्य की किरणों से झुलसने की संभावना कम होती है।
5. ऐसे कपड़े पहनें, जिससे आपके शरीर का अधिकांश हिस्सा ढका रहे। लंबी आस्तीन वाले शर्ट और पैंट पहनें।
6. जोजोबा का तेल सनबर्न के खिलाफ सुरक्षा कवच का काम करता है और धूप से झुलसी त्वचा ठीक करने में भी मददगार साबित होता है।
यह तेल विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है और रूखी और झुलसी त्वचा को ठीक कर कोमल बनाता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status