सुकमा अटैक: नक्सलियों के सिर पर लाखों का इनाम घोषित - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 29 April 2017

सुकमा अटैक: नक्सलियों के सिर पर लाखों का इनाम घोषित

नई दिल्ली
सुकमा के नक्सली हमले में शामिल नक्सलियों को पकड़ने के लिए राज्य सरकार ने उनके सिर पर लाखों का इनाम रख दिया है। सुकमा में पुलिस ने कुछ नक्सलियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। इन्हें पकड़ने वाले या इनके विषय में सूचना देने वाले को बतौर इनाम लाखों रुपये दिए जाएंगे।
 
साथ ही यह भी लिखा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। जारी किए गए पोस्टर्स में सबसे ज्यादा 40 लाख रुपये का इनाम नक्सली रामन्ना के ऊपर रखा गया है। सबसे कम 3 लाख रुपये का इनाम महिला नक्सली माड़वी मंगली के सिर पर रखा गया है।

गौरतलब है बीती 24 अप्रैल को सुकमा में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में CRPF के 25 जवान शहीद हो गए थे। यह इस साल का सबसे बड़ा नक्सली हमला है। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और इस कारण सरकार पर नक्सलियों को पकड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status