ईवीएम पर सिर फोड़ने से बेहतर, जनादेश का सम्मान करे : नकवी - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 26 April 2017

ईवीएम पर सिर फोड़ने से बेहतर, जनादेश का सम्मान करे : नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली निगम चुनावों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की करारी हार पर विपक्ष के ईवीएम पर सवाल उठाने वाले नेताओं का जवाब देते हुए ट्विटर पर जारी संदेश में कहा है कि, 'एमसीडी चुनाव परिणाम विलाप मण्डली के लिए सबक और संदेश है, ईवीएम पर सिर फोड़ने से बेहतर है जनादेश का सम्मान कर आत्मचिन्तन करें'।
उन्होंने कहा कि, 'अराजकता,उद्दन्डता ,अहंकार की सियासत का सूपड़ा साफ हो गया है। समावेशी विकास-सुशासन के लिए लोगों का ज़बरदस्त जुनून -जज़्बा' देखने को मिला है'। 
उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणामों में भाजपा तीनों निगमों में बड़े अंतर से आगे चल रही है। खबर लिखे जाने निगम चुनावों में कुल घोषित 140 सीटों के परिणामों में भाजपा - 96 ,आम आदमी पार्टी - 21, कांग्रेस - 17, सपा - 1, बसपा - 1, आईएनएलडी - 1, निर्दलीय - 3 सीटों पर विजय हासिल की है। 
मतों की गिनती के लिए कुल 35 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दक्षिणी एमसीडी के लिए 13, उत्तरी एमसीडी के लिए 16 और पूर्वी एमसीडी के लिए 6 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status