बीजेपी विधायक की धमकी, “गो तस्करी करने वाले मरेंगे” - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 25 April 2017

बीजेपी विधायक की धमकी, “गो तस्करी करने वाले मरेंगे”

अलवर। राजस्थान के अलवर जिल में किसान पहलू खान की गोरक्षकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में बीजेपी विधायक का विवादित बयान आया है। अलवर से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि जो गो तस्करी करेगा वो मरेगा।
आहूजा ने कहा कि उन्हें पहलू खान की मौत पर कोई अफसोस नहीं है। वो एक गो तस्कर था और जिन लोगों पर उसकी हत्या में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, वो सभी देशभक्त हैं। विधायक का दावा है कि पहलू खान की मौत पिटाई से नहीं बल्कि सदमे की वजह से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम में पहलू खान के मौत की वजह पिटाई ही लिखा हुआ है। विसरा के बाद एफएसएल रिपोर्ट में ये बात साफ हो जाएगी कि पहलू खान की मौत किस वजह से हुई है।
आहूजा ने कहा कि पहलू खान के साथ मामूली सी मारपीट की गई थी। पहलू खान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विधायक ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये सभी निर्दोष हैं और इन्होंने समाज सेवा की है, देशभक्ति की है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status