फैशन और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में लड़कियों से आगे हैं लड़के - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 18 April 2017

फैशन और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में लड़कियों से आगे हैं लड़के

फैशन आज सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं रह गया है। लड़के भी अब लेटेस्ट फैशन फॉलो करते है। अपने लुक्स से लेकर फुटवियर तक ट्रेंडी दिखना पंसद करते है। चाहे अपनी शादी में हो या दोस्त की या फिर पार्टी, लड़के भी अलग-अलग लुक में नजर आना पंसद करते है।
एसोचैम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल करने के मामले में लड़के लड़कियों से आगे हैं। इस सर्वे के अनुसार देश के सैलून बिजनेस में 25-30 फीसदी हिस्सा लड़कों का है।
लड़के अब केवल उनके लिए बने प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही पंसद करने लगे है। लड़कियों की तरह लड़के भी अब शादी से पहले ग्रुमिंग पैकेज लेते है।
सर्वे के अनुसार आजकल के युवा लड़के अपनी त्वचा को लेकर बेहद सतर्क हो गए है। दाग, पिंपल्स और टैनिंग आदि से छुटकारा पाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेने से नहीं कतराते है। लुक्स को लेकर सचेत लड़के आज 20 से 22 दिन या कभी महीने में 2 बार भी फेशियल कराते हैं।
फेसपैक, फेस मसाज, थ्रेडिंग, वैक्सिंग हेयर और दाढ़ी का नया स्टाइल समेत कई सुविधाओं के लिए पार्लर में आज लड़कों की भी लंबी भीड़ आसानी से दिख जाती है।
आज के समय में लड़के चाहते हैं कि उनके आसपास के लोग उनकी ग्रूमिंग देखकर यह कहने को मजबूर हो जाएं कि आप बहुत हैंडसम है।
ये शौक सिर्फ युवाओं में ही नहीं है बल्कि अधेड़ उम्र के पुरूष भी अपनी सुंदरता को लेकर सचेत रहते है। चेहरे पर झुर्रिया, बालों की सफेदी और गंजेपन आदि को लेकर वे भी डॉक्टर्स के चक्कर काटने में पीछे नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status