रात में बेहद मनमोहक दिखता है, 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा':नासा ने जारी की तस्वीरें - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 13 April 2017

रात में बेहद मनमोहक दिखता है, 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा':नासा ने जारी की तस्वीरें

नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने हाल ही में कुछ मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें दर्शाया गया है कि हमारा ग्रह पृथ्वी रात में कैसा दिखता है... वर्ष 2012 के बाद पहली बार जारी की गई इन तस्वीरों को 'नाइट लाइट्स' कहा गया है, और ये पिछले 25 सालों के दौरान हर दशक में जारी की जाती रही हैं... नासा के विज्ञानी कोशिश में लगे हुए हैं कि क्या 'नाइट लाइट्स' की ऐसी खूबसूरत तस्वीरों को जल्दी-जल्दी अपडेट किया जा सकता है, शायद रोज़ाना... यदि ऐसा हो जाता है, तो मौसम की भविष्यवाणी करने तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में कापी मदद मिलने की संभावना है...
नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के पृथ्वी विज्ञानी मिगुएल रोमन उस रिसर्च टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जो बेहद साफ और बेहद सटीक तस्वीरें उपलब्ध करा सकने वाले सॉफ्टवेयर विकसित कर रही है... इस साल की तस्वीरों में चांद की रोशनी को हटा दिया गया है, और नासा के मुताबिक टीम ने कुछ कोड लिखकर हर महीने सबसे साफ तस्वीरों को छांटा...

मिगुएल रोमन का कहना है, "वीआईआईआरएस का शुक्रिया... अब हम पॉवर डिलीवरी में होने वाले अल्पकालिक परिवर्तनों की भी निगरानी रख सकते हैं..."

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status