विप्रो ने 600 कर्मचारी निकाले तो वहीं इन्होने सभी कर्मचारियों को बाँट दी स्कूटी - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 21 April 2017

विप्रो ने 600 कर्मचारी निकाले तो वहीं इन्होने सभी कर्मचारियों को बाँट दी स्कूटी

भारत की शीर्ष सॉफ्टवेर कंपनियों में से एक विप्रो ने आज अपने वार्षिक मूल्यांकन के बाद 600 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया.कंपनी का कहना है कि अभी और 1500 के करीब कर्मचारियों को भी बाहर किया जा सकता है.
सभी कर्मचारियों को ख़राब प्रदर्शन के आधार पर निकला गया है.कंपनी 25 अप्रैल को तिमाही ब्यौरा पेश करने वाली है जिसके पहले ही उसने कर्मचारियों के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन कर बाहर का रास्ता दिखा दिया.
दूसरी ओर ठीक इसके विपरीत हुआ. गुजरात के एक हीरा व्यापारी ने अपने कर्मचारियों से खुश होकर सभी को स्कूटी गिफ्ट कर डाली.सूरत के व्यापारी वैसे भी अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे बाँटते रहते हैं
सूरत के दीर्घ डाइमंड के मालिक लक्ष्मी वेकरिया ने अपने 125 कर्मचारियों को वेतन बढाने के साथ साथ स्कूटी भी गिफ्ट कर दी.
एक तरफ जहाँ विप्रो कर्मचारियों को निकाल रही है तो वहीँ दूसरी ओर कुछ कर्मचारियों की चांदी हो गई है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status