'बाहुबली 2' रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर हुर्इ लीक, जानें कैसे? - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 28 April 2017

'बाहुबली 2' रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर हुर्इ लीक, जानें कैसे?

भारत में 'बाहुबली 2' के रिलीज से पहले, गुरुवार शाम को फिल्म का पहला प्रीमियर कुवैत में रखा गया था. जहां फिल्म समीक्षकों ने इसे हिंदी फिल्मों में अब तक की बेहतरीन फिल्म बताई है.

लेकिन इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर एक और वाक्या देखने को मिला. कुवैत में फिल्म देखने पहुंचे एक शख्स नें थियेटर के अंदर से ही फिल्म 'बाहुबली 2' के कुछ सीन्स को फेसबुक पर लाइव चला दिया.
कुवैत से 'बाहुबली 2' की लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा भी भारत में फैंस कथित तौर पर थियेटर से शूटिंग कर बाहुबली की फुटेज लीक कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म के पीआर ने इस बात पर जोर दिया है कि बाहुबली 2 को लीक नहीं किया गया है. 
बता दें कि 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2', भारत में बनी आज तक की सबसे महंगी फिल्म में से एक हैं. अगर फिल्म को इस तरह सोशल मीडिया पर लीक किया गया तो इससे बॉक्स ऑफिस पर और बाहूबली 2 के क्लैक्शन पर असर पड़ेगा.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status