राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 अप्रैल 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 29 April 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 अप्रैल 2017)

मेष (Aries): वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा हो सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएगी। अत्यधिक धन खर्च होगा। खानपान में संयम रखना पड़ेगा।

वृषभ ( Taurus): विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझबूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती है। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। गणेशजी दिमाग शांत रखने के लिए कहते हैं।

कर्क (Cancer): आर्थिक आयोजनों के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य पूरे होंगे। प्रवास और वैवाहिक योग हैं। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

सिंह (Leo): नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम के लिए तारीफ मिलेगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। जमीन और वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कन्या ( Virgo): आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। विदेश गमन के अवसर बन रहे हैं। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च-पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला ( Libra): आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और धनलाभ होगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठ रहेगा। सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि कार्य में सफलता पाने के लिए और निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे हर काम अच्छी तरह कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ निकटता अनुभव करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status