IndVsAus Live: ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बल्लेबाजी, चोटिल विराट हुए बाहर - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 25 March 2017

IndVsAus Live: ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बल्लेबाजी, चोटिल विराट हुए बाहर

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे। भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास रहेगी। 1-1 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज का यह निर्णायक मैच साबित होने वाला है।
 
इस मैच में टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता है कप्तान विराट कोहली का चोटिल होना। कोहली के चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। टीम इंडिया चौथे टेस्ट में 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

धर्मशाला भारत का 27वां टेस्ट वेन्यू होगा। इस सीरीज में भारत को पहले भी पुणे और रांची दो नए टेस्ट वेन्यू मिल चुके है। वनडे के लिहाज से टीम इंडिया के लिए लकी रहा यह मैदान टेस्ट में कैसा रहता है, यह तो वक्त ही बताएगा। 12 टेस्ट और 4,500 ओवर के बाद यह भारत के लिए इस सीजन का अंतिम टेस्ट है।

अंतिम XI टीमें:

भारत - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर,  रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव

ऑस्ट्रेलिया - स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मैट रैनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, नाथन लायन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव ओ'कीफ

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status