एसपी की फटकार, नहीं चलेगी आंकड़ों की बाजीगरी - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 March 2017

एसपी की फटकार, नहीं चलेगी आंकड़ों की बाजीगरी

होली के पहले फरार गुण्डे बदमाशों को पकड़ने निर्देश
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने कल क्राईम मीटिंग में तीखे तेवर दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों की सांसे ऊपर नीचे कर दी। क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने सवाल जवाब किया तो थाना प्रभारी बगलें झांकने लगे। पुलिस अधीक्षक ने दो टूक शब्दों में कहा कि होली के पहले गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल ड्टोजा जाए, लोगों की सुरक्षा अहम है। आंकड़े बताने और फाईल दिखाने से काम नहीं चलेगा। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि होली का त्यौहार आने वाला है। गुंडे बदमाशों की धरपकड़ फिर से अड्टिायान चलाकर करनी होगी। थानेदारों की यह जिम्मेदारी है कि जिन स्थानों पर पहले विवाद हुए हैं और जिन लोगों के बीच विवाद हुए हैं, उनको चिन्हित कर अतिरिव्त निगरानी रखी जाए और बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। अगर त्यौहारों में रंजिशन वारदातें हुईं तो आरोपी तो जिम्मेदार होंगे ही, थानेदार भी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकेंगे। बैठक में हत्या और लूट की बढ़ती वारदातो पर दनादन सवाल हुए। लुटेरों पर हर हाल में शिकंजा कसना होगा। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी के लहजे में कहा कि किसी भी क्षेत्र में जुआं सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआं सट्टा होने की खबर पर अगर किसी दूसरे संभाग के अधिकारियों ने छापा मारा तो संबंधित थाना प्रभारी पर गाज गिरना तय है। जिले भर में जुआंडि़यों के खिलाफ अड्टिायान चलाया जा रहा है। इस अड्टिायान में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। रेत सहित अवैध उत्खनन के मामलों में की गई कार्यवाही का ब्यौरा एसपी ने तलब किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मै स्वयं मॉनिटरिंग कर रहा हूं इसलिए गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही ने बरती जाए। उन्होंने हत्या और लूट की वारदातों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और सीएसपी को अलर्ट रहने और फील्ड पर दौड़ने की बात भी कही। बैठक में सभी एडीशनल एसपी, सीएसपी और टीआई मौजूद थे।
केंट टीआई की फिर बिगड़ी तबियत......
बैठक शुरू होने के पहले शहर भर के थाना प्रभारी कंट्रोल रूम पहुंच चुके थे। इस दौरान केंट थाना प्रभारी मंजीत सिंह जिनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और वे चक्कर खाकर गिर पड़े। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों मंजीत सिंह कोर्ट में पेशी के दौरान भी अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गए थे और कई दिन तक जबलपुर अस्पताल में भर्ती थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status