दानव बाबा की पहाड़ी पर चल रहा था जुए का फड़ - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 March 2017

दानव बाबा की पहाड़ी पर चल रहा था जुए का फड़

पुलिस पर पथराव कर भागे तीन जुआंड़ी 
जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत दानव बाबा की पहाड़ी पर चल रहे जुएं के फड़ में पुलिस ने छापा मारा तो जुआंडि़यों ने पुलिस ने पर पथराव कर दिया और पुलिस ने झूमाझटकी कर तीन जुआंड़ी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 20 हजार 7 सौ रूपये और 6 मोटर सायकिल जप्त की हैं। बताया गया है कि क्षेत्र का बदमाश वि'जू चक्रवर्ती दानव बाबा की पहाड़ी पर जुएं का फड़ चला रहा था। इस बदमाश की सिफारिश बीजेपी नेता और मंडल अध्यक्ष ने थानेदार से की थी कि उसे सुधरने का मौका दिया जाए। लेकिन वह सुधरा नहीं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जुआं एक्ट के अलावा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
    इस संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कल रात 10 बजे गढ़ा पुलिस दानव बाबा की पहाडी में दिव्य होम्स के सामने छापा मारने पहुंची। पुलिस को देखते हुए जुआंडि़यों ने पथराव शुरू कर दिया और झूमाझटकी करते हुए वि'जू चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती और सतीश वहां से फरार हो गए। मौके से संजय उर्फ चेलू जैन, संजय ईसाई, बबलू डुमार, आशीष दीक्षित आशीष जैन, सागर चक्रवर्ती एवं कैलाश यादव जुआ खेलते हुये पकड़े गए। इन जुआंडि़यों के कब्जे से पुलिस ने नगदी 20 हजार 700 रूपये एवं घटना स्थल से मोटर सायकिल क्रमांक एमपी/20//एसएल/5891, एमपी/20/एमजी/0971, एमपी/20//एसएम/5253, एमपी/20//एमवाय/6385, एमपी/09/एनजी/9506 एवं एक बिना नम्बर की मोटर सायकिल तथा ताश पत्ते जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 109 के तहत कार्यवाही की गयी। जुआडियो द्वारा रेड कार्यवाही के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी, जिस पर प्रथक से उपरोक्त सभी के विरूद्ध धारा 147,148,353,186 के तहत भी कार्यवाही की गयी। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status