उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि विकास के नए भारत का उदय हो रहा है। मोदी ने आज ट्वीट करके कहा, “आप नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप पर जाएं और नए भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें। नया भारत का उदय हो रहा है जिसकी बुनियाद में देश के 125 करोड़ लोगों की शक्ति और कौशल है। यह विकास के लिए भारत की नयी इबारत है। 2022 में हम जब देश की आजादी की 75वीं साल गिरह मना रहे होंगे तो हमें तब तक ऐसे गौरवशाली भारत का निर्माण करना है जिसका सपना गांधी जी, सरदार पटेल और डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देखा था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment