दो साल से लापता डीएसपी मानसिंह टेकाम बड़वाह में मिले - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 3 March 2017

दो साल से लापता डीएसपी मानसिंह टेकाम बड़वाह में मिले

खरगोन, बड़वाह। दो साल से लापता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी मानसिंह टेकाम को भोपाल पुलिस को बड़वाह में मिले। गुरुवार देर रात पुलिस ने विश्रांति लॉज पहुंची और यहां ठहरे टेकाम को लेकर भोपाल रवाना हो गई।
जानकारी के मुताबिक डीएसपी टेकाम 2 फरवरी 2015 को भोपाल से सतना के लिए रवाना हुए थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। उनके परिवार वालों ने टेकाम की गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल के जहांगीराबाद थाने में अगस्त 2015 में दर्ज कराई थी।
डीएसपी कैसे भोपाल से बड़वाह पहुंच गए, इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को इस बात की जानकारी लगी थी कि डीएसपी यहां रुके हुए हैं, जब पुलिस बड़वाह पहुंची तो उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status