नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित जीत के बाद बीजेपी अब अपने मन से राष्ट्रपति चुन सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी अगले राष्ट्रपति के लिए लालकृष्ण आडवाणी को चुनेगी। खबर है कि 8 मार्च को एक हाई लेवल बैठक हुई थी जिसमें पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और खुद लालकृष्ण आडवाणी मौजूद रहे थे। उसी बैठक में पीएम मोदी ने आडवाणी के नाम की सिफारिश की थी। मोदी के प्रस्ताव के बाद अब तय माना जा रहा है कि लालकृष्ण आडवाणी ही देश के अगले राष्ट्रपति होंगे।
जुलाई 2017 में होगा राष्ट्रपति चुनाव
यह बैठक गुजरात के सोमनाथ में हुई थी। इस बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल भी मौजूद रहे थे। बकौल पीएम मोदी ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत होती है तो वे अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी को गुरु दक्षिणा के तौर पर राष्ट्रपति पद देंगे। बता दें जुलाई 2017 में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होना है।

No comments:
Post a Comment