भारत के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच हारने के बाद अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि पुणे टेस्ट मैच में हुई गलतियों को दोहराया नहीं जायेगा। भारत अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करेगा और ऑस्ट्रेलिया को दुसरे मैच न सिर्फ कड़ी टक्कर देगा बल्कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करेगा।
भारत के कप्तान कोहली पहला मैच 333 रनों के बड़े अंतर से हांरने के बाद से आलोचकों के निशाने पर थे। हालांकि कोई खुल कर नहीं बोल रहा था लेकिन सबने मैच हरने का दर्द ज़रूर ज़ाहिर किया। लेकिन कोहली ने आगामी मैच के लिए साफ़ कर दिया है कि भारत दोबारा से वही गलती नहीं दोहराएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश होने का खतरा मंडरा रहा है। जिस वजह से मैच में दोनों टीमों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

No comments:
Post a Comment