कर्ज में डूबे शख्स ने परिवार को दिया जिंदगी भर का गम - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 8 March 2017

कर्ज में डूबे शख्स ने परिवार को दिया जिंदगी भर का गम

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने खुद को जिंदा जला लिया. बकायदारों से मिल रही प्रताड़ना और घर की माली हालत खराब होने को खुदकुशी की वजह बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, ग्वारीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी में रहने वाले महेश तिवारी (40) ने सोमवार शाम को घर में रखे मिट्टी का तेल खुद पर उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया. परिजनों ने बुरी तरह से झुलसे महेश को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
जांच अधिकारी एमएल झरारिया ने बताया कि मृतक महेश से कुछ कंपनियों से कर्जा लेकर रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था. बार-बार बकायदारों के फोन और परेशानी से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली.
पुलिस को परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने का इंतजार है, जिसके आधार पर जांच की दिशा तय होगी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status