दिग्विजय बोले- आरएसएस के अच्छे लोगों से है दोस्ती, हिंसा करने वालों से नफरत - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 March 2017

दिग्विजय बोले- आरएसएस के अच्छे लोगों से है दोस्ती, हिंसा करने वालों से नफरत

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर फिर हमला बोला. इंदौर में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आईएसआई जासूसी में 11 लोग पकड़े गए. इनमें चार भाजपा कार्यकर्ता थे और एक भी मुस्लिम नहीं था. अगर होता तो मीडिया हल्ला मचा देती.
दिग्विजय सिंह ने सवाल पूछा कि पकड़े गए ध्रुव सक्सेना, बलराम और मोहित अग्रवाल भाजपा से जुड़े थे और हमारे लोग विरोध करने गए तो वे लोग हमें गाली बक रहे थे.
सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय से पूछूंगा कि बंगाल की बाल तस्करी पर वह क्या बोलते हैं. उन्होंने कहा कि कैलाश जहां भी जाता है, जगह बना लेता है.  केरल के चुने हुए सीएम के बारे में गला काटने की धमकी देने वाले आरएसएस के प्रचार प्रमुख को अभी तक गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया? उसे आरएसएस और भाजपा की शह मिली हुई है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि आरएसएस में हिंसा ही सिखाई जाती है. अच्छे आरएसएस वाले गोविंदाचार्य मेरे दोस्त हैं, लेकिन हिंसा करने वाले और झूठों से मेरा विरोध है. नर्मदा यात्रा पर सिंह ने कहा कि रेत का सर्वेक्षण चल रहा है इस आड़ में. उन्होंने व्यापमं भर्ती घोटाले से जुड़े सवाल भी उठाए.
सिंह ने जीडीपी के आंकड़ों पर कहा कि इसमें भी कलाकारी की गई है. उद्योग चौपट, काम-धंधे ठप्प और नौकरी खत्म है. फिर जीडीपी कैसे बढ़ी हुई है. ये तो ऐसा हुआ कि सभी विषय में फेल और फिर भी 90 फीसदी रिजल्ट है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status