राहुल गांधी के लिए यह क्या कह गए दिग्विजय सिंह, फिर उडा मजाक - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 28 March 2017

राहुल गांधी के लिए यह क्या कह गए दिग्विजय सिंह, फिर उडा मजाक

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। दिग्विजय सिंह की जुबान एक बार फिर से फिसल गई है। इसको लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी कुछ चल रहा है।
इस बार दिग्विजय अपने ट्विटर पर की गई एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो पर ट्विटर पर पोस्ट किया था। यह वीडियो कांग्रेस के पूर्व सांसद राजकुमारी रतना सिंह द्वारा प्रोड्यूस्ड किया गया था।
इस वीडियो को एक्सप्लेन करने के चक्कर में उन्होंने जो लिखा, वही अब सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने इस वीडियो के नीचे लिखा कि रतना सिंह जो की स्वर्गीय दिनेश सिंह की पुत्री हैं, पहले इंदिरा गांधी की कैबिनेट में थीं और बाद में राहुल गांधी की भी कैबिनेट में शामिल हुई थीं।
सोशल मीडिया पर उनके इस कमेंट को लेकर चर्चा गरम है कि आखिर राहुल गांधी की कौन सी कैबिनेट है। जो आज तक बनी ही नहीं है जिसमें राजकुमारी रतना सिंह को भी शामिल किया गया था।
राहुल गांधी की आजतक कोई कैबिनेट बनी ही नहीं और पार्टी के अंदर कोई कैबिनेट होती नहीं, तो फिर आखिर यह कौन सी कैबिनेट का जिक्र दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर हैंडल पर की गई पोस्ट में किया है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status