इलाहाबाद में इंडियन एयरफोर्स का चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 March 2017

इलाहाबाद में इंडियन एयरफोर्स का चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश

इलाहबादः उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के पास एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में हैलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। बमरौली से उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक चेतक हेलिकॉप्टर आज उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के निकट बामरौली में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार यह हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और इलाहाबाद में बामरौली के निकट इसमे तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इसे उतारने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों पायलट इससे सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status