सबसे ऊंचे तिरंगे से चिढ़ा पाक, जताई आपत्ति - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 6 March 2017

सबसे ऊंचे तिरंगे से चिढ़ा पाक, जताई आपत्ति

नई दिल्ली
बीएसएफ ने एलओसी के पास देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को लेकर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर के नजदीक फहराए गए 360 फीट ऊंचे तिरंगे पर ऐतराज जताया है। जवाब में बीएसएफ का कहना है कि तिरंगा लाइन ऑफ कंट्रोल से 200 मीटर की दूरी पर है।

बीएसएफ ने रविवार को अटारी-बाघा जॉइंट चेक पोस्ट के नजदीक देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया। 360 फीट ऊंचे (करीब 110 मीटर) इस तिरंगे को अमृतसर के साथ-साथ लाहौर से भी देखा जा सकता है। यहां से अमृतसर और लाहौर करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर हैं। तिरंगे के खंभे का वजन 5,500 किलोग्राम है और इसे 3.5 करोड़ की लागत से 3 महीने में बनाया गया। यह दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा झंडा भी है।
अटारी बॉर्डर के नजदीक फहराया गया तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है। इससे पहले रांची के पहाड़ी मंदिर पर 293 मीटर खंभे पर फहराया गया तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा था। पहाड़ी मंदिर पर लगे तिरंगे को 23 जनवरी 2016 को मनोहर प

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status