B'DAY SPL: महज 5 साल का करियर, ये हैं आलिया की 5 धांसू Performances - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 March 2017

B'DAY SPL: महज 5 साल का करियर, ये हैं आलिया की 5 धांसू Performances

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को 24 साल की हो गई हैं। 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया ने महज पांच सालों में अपने काम से अच्छा खासा मुकाम बनाया है। उन्होंने एक्टिंग से साथ सिंगिंग में भी कदम रख दिया है। 
आलिया ने सबसे पहले 199 में आई फिल्म 'संघर्ष' में कैमियो किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम किया, इसी फिल्म से आलिया का डेब्यू माना जाता है। जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर आलिया की बेहतरीन परफॉर्मेंस पर-
'डियर जिंदगी' 
इस फिल्म में आलिया का दमदार अभिनय देखने को मिला। वह भावुक दृश्यों में बेहद स्वभाविक लगीं। उनकी परिवक्वता इसी से झलकती है कि वह एक पल में बदलने और पलटने सरीखे भावों को अच्छे से निभा लेती हैं। आलिया ने फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जिसकी जिंदगी रिश्तों की उलझनों में उलझ कर रह गई। ऊपर से सबको यही दिखता है कि कायरा एक प्रतिभाशाली कैमरा वुमेन है और एक सफल सिनेमाटोग्राफर बनना चाहती है। लेकिन अंदर से वह कितनी घुटी हुई है इसका अंदाजा किसी को भी नहीं होता। ये फिल्म आलिया के बेहतरीन अभिनय की वजह से कई बार देखी जा सकती है।
'हाईवे' 
2014 में आई 'हाईवे' में किए काम के लिए आलिया की काफी तारीफ की जाती है। आलिया ने फिल्म में अपने किरदार वीरा के हर शेड को बखूबी उतारा, भले ही उनके किरदार की रेंज बहुत सीमित रखी गई।
'उड़ता पंजाब' 
2016 में आलिया ने 'उड़ता पंजाब' में काम किया। ये फिल्म पंजाब में फैले नशे के धंधे को उजागर करती है। इस कहानी में किसी न किसी रूप में ड्रग्स से जुड़े चार किरदारों में एक आलिया ने निभाया। आलिया ने पिंकी नामक युवती का किरदार निभाया, जिसे नशे की लत लग चुकी है। वो बिहार से पंजाब हॉकी प्लेयर बनने आई थी। पिंकी लालच में आकर नशे के सौदागरों के हत्थे चढ़ जाती है और वो उसकी जिंदगी नर्क बना देते हैं। इसमें आलिया के साथ फिल्माए गए सीन्स दिलचस्प और रौंगटे खड़े कर देने वाले थे। जिन्हें आलिया ने बखूबी निभाया।
'कपूर एंड संस'
'कपूर एंड संस' में मौजूदा दौर में भारतीय शहरी परिवारों, उनके रिश्तों, तनाव, हंसी-खुशी और दिक्कतों को पारंपरिक बंधनों से दूर एक नई जबान में पेश किया गया। इस फिल्म में रिश्ते, प्यार, तकरार, रूठना-मनाना, किसी को खो देना जैसी सामान्य चीजें दिखाई गईं, आलिया ने इस फिल्म में भी अपना किरदार बखूबी निभाया।
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'  की कहानी साधारण होते हुए भी इसमें ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ यानी आलिया की चाहतें कहीं ज्यादा हैं। वह एयर-होस्टेस बनकर आसमान छूना चाहती है। इसी चाहत को पूरा करने के लिए वह बद्रीनाथ के साथ हो रही अपनी शादी के आयोजन से भाग जाती है। महत्वाकांक्षी वैदेही त्रिपाठी के रोल में आलिया इतनी सहज लगी हैं कि लगता है कि यह किरदार उन्हें ही ध्यान में रखकर लिखा गया होगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है, फिल्म को क्रिटिक्स की भी सराहना मिली है।
आलिया के पास नहीं है भारत की नागरिकता...
आलिया, सोनी राजदान और महेश भटट् की बेटी छोटी बेटी हैं। आलिया की बहन पूजा भट्ट, महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं लेकिन पूजा की मां सोनी राजदान नहीं किरण भटट् हैं। बता दे कि आलिया के पास भारत की नागरिकता नहीं है क्योंकि आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश (इंग्लेंड के शहर बरमिंघम) में जन्मी हैं उनके पास वहां की नागरिकता है। इसलिए आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है। इसी वजह से आलिया 2014 में हुए इलेक्शन में वोट भी नहीं दे पाईं थी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status