राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (8 मार्च 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 8 March 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (8 मार्च 2017)

मेष (Aries): आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

वृषभ ( Taurus): आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहयोग का माहौल रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। व्यर्थ के खर्च से बचें।

कर्क (Cancer): मानसिक चिंता हो सकती है। वाणी का ध्यान रखें। भ्रम की स्थिति पैदा न होने दें। मन से नकारात्मकता को दूर करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह (Leo): किसी से भी बात करते समय क्रोध पर काबू रखें। सेहत के लिए आज का दिन शुभ है। गणेश जी खर्च पर काबू रखने की सलाह देते हैं।

कन्या ( Virgo): व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग हैं। मध्याह्न के बाद पारिवारिक परिस्थितियां प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। सेहत भी बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।

तुला ( Libra): आज आपके लिए शारीरिक और मानसिक सुख का दिन है। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक (Scorpio): विरोधियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति से बचें। व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। संतान के साथ मतभेद की आशंका है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध से नुकसान हो सकता है। हो सके तो आज के दिन महत्वपूर्ण फैसले टाल दीजिए। आज के दिन कोई भी नया काम शुरू न करें।

मकर (Capricorn): वाहन सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह है।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे। जिसमे मित्रों, स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज का आपका दिन अच्छी तरह बीतेगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status