यूपी चुनाव : आखिरी चरण में 40 सीटों पर मतदान शुरू - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 8 March 2017

यूपी चुनाव : आखिरी चरण में 40 सीटों पर मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया.
इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का जिला गाजीपुर व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का गृह जनपद चंदौली भी शामिल है, जहां इन सबकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.
चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित तीन सीटों पर मतदान के समय में एक घंटे की कटौती की है. वहां सुबह सात से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे.
आठ मार्च को जौनपुर की नौ, गाजीपुर-7, चंदौली-5, वाराणसी-7, भदोही-3, मिर्जापुर-5 व सोनभद्र की चार विधानसभा सीटों को मिलाकर सात जिलों की 40 सीटों के लिए मतदान होगा." सातवें चरण में सात जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या1,41,88,233है, जिसमें पुरुषों की संख्या 76,87,816 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 64,99,711तथा थर्ड जेंडर की संख्या 706 है. इस चरण में कुल प्रत्याशियों की संख्या 535 है,जिसमें कुल महिला प्रत्याशियों की संख्या 51 है, वहीं सबसे अधिक 24 प्रत्याशी वाराणसी कैंट में हैं. इस चरण में सबसे कम छह प्रत्याशी केराकत (जौनपुर)में हैं.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status