रजनीकांत स्टारर फिल्‍म ‘2.0’ की शूटिंग खत्म होने के कगार पर - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 11 March 2017

रजनीकांत स्टारर फिल्‍म ‘2.0’ की शूटिंग खत्म होने के कगार पर

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग खत्म होने के कगार पर है। फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की है। अब इसका एक सॉन्ग और कुछ सीन ही शूट के लिए रह गए हैं।
शंकर ने सेट्स की फोटो भी शेयर की है। अपने ट्वीट में वो लिखते हैं, ‘फिल्म 2.0 के एक अहम सीन की शूटिंग खत्म होने के बाद अपनी टीम के साथ। एक सॉन्ग और कुछ कार्य ही बचे हैं।’ बता दें कि यह फिल्म 2010 की ‘एंथिरान’ का सीक्वल है।
फिल्‍म ‘2.0’ में रजनीकांत डबल रोल में हैं। एक रोल में वैज्ञानिक और दूसरे में रोबोट बने हैं। ‘2.0’ में अक्षय कुमार विलेन मुख्य रोल में हैं।
इनके अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज की जाएगी। इस फिल्‍म का बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status