राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 मार्च 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 March 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 मार्च 2017)

मेष (Aries): शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढे़गी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद पूर्वक प्रवास-पर्यटन का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ ( Taurus): आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में बाधा आएगी। मन कुछ बेचैन रहेगा, मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। स्वास्थय में सुधार होगा। कार्य में सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): जमीन, मकान सम्बन्धी दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढे़गा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। पढ़ने-लिखने में बाधा आएगी। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। मित्रों से भेंट आनंदित करेगा।

कर्क (Cancer): दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आनंदित रखेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): मधुरवाणी से किसी कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। दोपहर बाद किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लीजिएगा ऐसी गणेशजी सलाह देते है। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे।

कन्या ( Virgo): दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे सम्बन्ध स्थापित कर सकेंगे। वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से आजका दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

तुला ( Libra): आकस्मिक खर्च के मामले में सावधानी बरतने के लिऐ गणेशजी आपको कहते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक (Scorpio): अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius): दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आपको प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित संबंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न उलझें। मध्याह्न के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास संभव है। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन (Pisces): किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाने की योजन बना सकते हैं। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगडे़गा। परिवारजनों के साथ मतभेद होने से तकलीफ होगी। वाणी पर संयम रखिएगा। धन व्यय होने की भी आशंका है। जल क्षेत्र से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status