UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी क‌िया घोषणापत्र, पढ़ें 5 बड़े वादे - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 8 February 2017

UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी क‌िया घोषणापत्र, पढ़ें 5 बड़े वादे

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, शीला दीक्षित समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। घोषणापत्र में आम जनता को ध्यान में रखते हुए यूपी के विकास के लिए कई वादे किए गए हैं। बता दें कि यूपी चुनाव कांग्रेस और सपा साथ मिलकर लड़ रही हैं। समाजवादी पार्टी पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है।
कांग्रेस के वादे:
1. घोषणा-पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि चुनाव जीतने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे, जिसके लिए एक जिले में तीन महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। यूपी में जेलों में सुधार का वादा किया गया है। वहीं दलितों-गरीबों को लीगल हेल्प दी जाएगी।
2.  बब्बर ने कहा कि मनरेगा के तहत महिलाओं को 150 दिनों तक काम दिया जाएगा।
3.पार्टी ने यूपी में छात्राओं को साइकिल देने और महिलाओं को पंचायतों एवं शहरी निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है। 
4. किसानों के लिए राहुल गांधी ने खाट सभा की थी। अभी भी किसानों के लिए पार्टी सरकार पर दबाव बनाएंगे और किसान लोन, बिजली की कीमत आधी करने की बात करेंगे। किसानों का कर्ज माफ करने का भी वादा किया है।
5. बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के अलावा रोजगार को बढ़ावा देंगे। इसके लिए हैंडलूम और छोटे उद्योगों के लिए स्कीम बनाने का वादा किया।
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद शीला दीक्षित ने तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा मैनिफैस्टो है। वहीं सपा के साथ गठबंधन को लेकर शीला दीक्षित ने कहा, जो सरकार बनेगी, उसके बाद दोनों मिलकर अपनी कमियों को दूर करेंगे। शिक्षा और सुरक्षा के लिए जो वादा किया है, उससे यूपी की शक्ल बदल देंगे। आप घोषणापत्र जरूर पढ़ें और बदलाव के लिए भी बताएं।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि घोषणापत्र में युवाओं के रोजगार का भी खास ध्यान रखा गया है। अल्पसंख्यकों को रोजगार मिलेगा और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। 
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के तहत उप्र विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं, जबकि वह खुद 298 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status