शशिकला पर SC के फैसले पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी- 20 साल बाद मिला न्याय - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 February 2017

शशिकला पर SC के फैसले पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी- 20 साल बाद मिला न्याय

नई दिल्ली : बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शशिकला और अन्य को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपति के मामले में दोषी करार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आज स्वागत करते हुए कहा कि 20 साल लंबे इंतजार का फल मिला है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किस दल ने भ्रष्टाचार किया है, कोर्ट कड़ा रूख अपनाएगी।
जनता पार्टी के तत्कालीन प्रमुख के रूप में इस संबंध में 1996 में पहली शिकायत दर्ज कराने वाले स्वामी ने कहा, ‘हम इसके लिए 20 साल लड़े हैं।’ न्यायमूर्ति पी सी घोष और न्यायमूर्ति अमिताव रॉय की पीठ के फैसले पर स्वामी ने कहा, ‘हमें पता था कि पीठ मामले का बारीकी से अध्ययन करेगी और विस्तृत फैसला सुनाएगी।’
स्वामी का कहना है, ‘देश की सर्वोच्च कोर्ट की ओर से मेरे लिए यह बड़ा प्रोत्साहन है।’ उन्होंने कहा कि यह फैसला दिखाता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किस दल ने भ्रष्टाचार किया है, अदालत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’ बीजेपी नेता ने कहा, ‘मैं भ्रष्टाचार को समाज की बुराई बताने वाले न्यायमूर्ति रॉय के अतिरिक्त नोट के लिए उनका कृतज्ञ हूं।’ पीठ ने एक अन्य मिलते-जुलते फैसले में कहा है, ‘हमने समाज में भ्रष्टाचार की बढ़ती बुराई पर गंभीर चिंता जतायी है।’

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status