रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने केवल लूटपाट और घोटालेबाजी का काम किया है। रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि मनमोहन सिंह के बारे में राहुल गांधी स्वयं पहले ही बहुत कुछ बोल चुके हैं, उन्होंने स्वयं कई बार अपने भाषणों में मनमोहन सिंह का अपमान किया है, जिस वक्त वह अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे उस वक्त राहुल गांधी ने उनके अध्यादेश को सबके सामने फाड़कर उनका अपमान किया।
इससे पहले राबर्ट वाड्रा ने भी पीएम मोदी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फेसबुक पर लिखा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करना बहुत ही शर्मनाक है। मनमोहन जी एक समझदार व्यक्ति है और उन्होंने इस बयान का पलटवार करने से इंकार कर दिया।

No comments:
Post a Comment