सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद - JBP AWAAZ

Sunday, 12 February 2017

demo-image

सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

4afb31e4a0da61dd86b04b22c5ac0be2_342_660
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और जेवरातों की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सत्यार्थी का घर दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजन, सुनील और विनोद को गिरफ्तार किया गया है और चोरी की गई नोबेल की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और अन्य जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। विस्तृत जानकारी आनी बाकी है।पुलिस ने कहा कि सत्यार्थी के आवास वाले इलाके के दो अन्य मकानों में भी सेंधमारी की गई थी। बीती सात फरवरी को सत्यार्थी की गैरमौजूदगी में, उनके आवास से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति और प्रशस्तिपत्र समेत कीमती सामान को चुरा लिया गया था।
सत्यार्थी को अपने घर हुई इस चोरी का पता उस समय चला, जब वह पनामा के राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और पनामा में भारतीय राजदूत समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ रात्रिभोज कर रहे थे। बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले सत्यार्थी को वर्ष 2014 में नोबल शांति पुरस्कार मिला था। उन्हें और पाकिस्तान की शिक्षा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था। सत्यार्थी ने जनवरी 2015 में अपना नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी को सौंप दिया था। सत्यार्थी के कार्यालय ने कहा कि असली मेडल संरक्षित है और उसे राष्‍ट्रपति भवन के संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status

Contact Form

Name

Email *

Message *