पलानीसामी राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 February 2017

पलानीसामी राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश

अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव वी के शशिकला के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उच्चतम न्यायालय के आज दिये गये फैसले के कुछ घंटे बाद ही अन्नाद्रमुक विधायक दल के नव निर्वाचित नेता ई के पलानीसामी ने यहां राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मुलाकात की और नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। पलानीसामी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ शाम साढ़े पांच बजे राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पारित प्रस्ताव की प्रति तथा विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा और सरकार बनाने की औपचारिक दावा पेश किया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status