अंगारों पर चलकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 21 February 2017

अंगारों पर चलकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई। हौसला बुलंद हो तो अंगारे भी फूल सरीखे हो जाते हैं। यही हौसला मुंबई के 1356 लोगों ने दिखाया और दहकते अंगारों पर चल कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉडर्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। मुंबई की एक ज्वैलरी फर्म के कर्मियों ने मुंबई के निकट इमेजिका थीम पार्क में यह कारनामा कर दहकते अंगारों पर चलने का 608 लोगों का मौजूदा रिकार्ड कहीं पीछे छोड़ दिया।
यह प्रयास गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की तरफ से मौजूद निर्णायक रिषि नाथ के सामने किया गया और रिषि नाथ ने इस नए रिकार्ड को प्रमाणित भी किया।दहकते अंगारों पर चलने के इस अनूठे कारनामे को उसके अंजाम तक पहुंचाया अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रमाणित छह निर्देशकों ने।
अंगारों पर चलने के लिये अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त आशीष अरोड़ा, लीना दास ,उन्नीकृष्णन केबी ,जोसफ पालसन, राजेश राय और योगीश अरोड़ा के मार्गदर्शन में 1356 लोगों ने इस कारनामे को अंजाम दिया। इन प्रशिक्षकों ने खुद भी अंगारों पर चलकर लोगों का हौसला बढ़ाया।
प्रशिक्षक राजेश राय ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस रिकार्ड के लिये 6.6 फीट की अंगारों की खाई बनाई गई जिस पर प्रतिभागियों ने नंगे पांव चलकर इस कारनामे को अंजाम दिया। सभी प्रतिभागियों ने पांच या छह कदम चलकर इस खाई को पार किया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status