आतंक के सरगना और भारत के अपराधी हाफिज सईद को पाकिस्तान ने नजरबंद कर रखा है. हाफिज सईद के भाई ने कबूल किया है कि भारत के दबाव से मजबूर होकर पाकिस्तान ने हाफिज को नजरबंद किया है. हाफिज मसूद ने ये भी खुलासा किया कि पाक में आतंकियों पर आईएसआई का हाथ है.
इस खास बातचीत में हाफिज सईद के बड़े भाई हाफिज मसूद ने कबूल किया कि पाकिस्तान सरकार हाफिज के खिलाफ जो कुछ भी कर रही है वो सिर्फ भारत के दबाव में कर रही है. हाफिज मसूद के मुताबिक वो खुद हाफिज सईद से अब तक नहीं मिल सका है.
No comments:
Post a Comment