मुम्बई. वैसे तो सल्लू मियां को बॉलीवुड में सभी उनके हेल्पफुल नेचर को जानते है , लेकिन वे अपने दोस्तो की मदद के लिए हमेशा तैयार भी रहते हैं। ऐसे में ही सलमान खान की एक दोस्त ने उनसे मदद की गुहार लगाई है। आप सोच रहे होंगे वह दोस्त है कौन? तो वो दोस्त कोई और नहीं कैटरीना कैफ है। जो उनसे अपनी दोस्ती की कीमत चुकाने की मांग कर रही है।
कैटरीना को चाहिए सलमान की मदद
अब सलमान के लिए अग्निपरीक्षा का समय आ गया है। उन्हें साबित करना पड़ेगा कि आज भी कैटरीना उनकी लिए उतनी ही खास हैं, जितनी की पहले थी। दरअसल, कैटरीना की डिमांड ही कुछ ऐसी है। अगर सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ ने सलमान से कहा है कि अगर हो सके तो उनकी दोनों बहनों को बॉलीवुड में लॉन्च करने में मदद कर दे। अब ये ऐसी डिमांड है जिसे पूरी करना मुश्किल होगा पर सलमान कैट को ना तो नहीं कह सकते।
बहन इसाबेल को करना है लॉन्च
बस इसीलिए सलमान की जान अटक गई है। क्योंकि अब तो उनके पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है ऐसे में कैटरीना को ना कहने का तो सवाल ही नहीं उठता। लेकिन सवाल ये है कि बॉलीवुड के पास पहले से ही एक कैटरीना कैफ है। इसके बाद सलमान खान उनके जैसी दिखने वाली एक ज़रीन खान को ले आए। और वो बॉलीवुड में नहीं चली। लेकिन यहां कोई आ गया तो जाता नहीं इसलिए कैटरीना जैसी दिखने वाली ज़़रीन फिल्मों में भी दिख ही जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडीज़ इस बीच कैटरीना कैफ का रिप्लेसमेंट बन चुकी हैं। जो भोली भाली मासूम सी कैटरीना पहले थीं वो अब जैकी हैं। ऐसे में कैट की दोनों बहनों के लिए भी जगह ढूंढना काफी मुश्किल होगा।

No comments:
Post a Comment