संजय दत्त की वापसी से खुश है अरशद वारसी, कहा- बड़े पर्दे के लिए ही बने है मुन्ना - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 17 February 2017

संजय दत्त की वापसी से खुश है अरशद वारसी, कहा- बड़े पर्दे के लिए ही बने है मुन्ना

नई दिल्ली:  
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी रूपहले परदे पर संजय दत्त के लौटने से बेहद खुश हैं। संजय दत्त ने उमंग कुमार की फिल्म 'भूमि' की शूटिंग शुरू कर दी है। जेल से आने के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी।
संजय दत्त को शुभकामनाएं देते हुए अरशद ने कहा, 'संजय दत्त बड़े परदे के लिए ही बने हैं। मैं उनके लिए बेहद खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि उनकी फिल्म बेहतर करेगी। लोग उन्हें चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें हमेशा चाहा है।'
'मुन्ना भाई' श्रृंखला की अगली फिल्म में संजय दत्त मुन्ना भाई के रूप में तथा सर्किट के रूप में अरशद वारसी नजर आएंगे। फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी।
अरशद की रिलीज होने वाली अगली फिल्म 'इरादा' है, जिसमें दिव्या दत्ता तथा नसीरूद्दीन शाह नजर आएंगे
उन्होंने कहा, 'नसीर साब और मैं अब अच्छे मित्र बन चुके हैं। वह एक बेहतरीन शख्स और प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। इसलिए मैं जब भी उनके साथ काम करता हूं, मुझे बेहद अच्छा अनुभव होता है।'

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status