हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार टाइटेनियम डाईऑक्साइड एक ऐसा पदार्थ है जिसको लेने से टाला नहीं जा सकता। यह चुइंग गम के साथ-साथ टूथपेस्ट में भी मौजूद होता है और यह टूथपेस्ट के जरिए हमारे पेट में पहुंच सकता है। इसका इस्तेमाल कुछ चॉकलेट्स में भी किया जाता है।
इसी तरह चुइंग गम की थोड़ी मात्रा ज्यादा प्रभाव नहीं डालती, लेकिन अगर आपको इसकी आदत है और आप रोज इसे खाते हैं तो यह आपकी आंत की कोशिकाओं के अवशोषण के उभारों को कम कर सकती है। इन अवशोषण करने वाले उभारों को माइक्रोविलाई कहते हैं। माइक्रोविलाई के कम होने से आंत की रोकने की क्षमता कमजोर हो जाती है और पाचन क्षमता पर इसका सीधा असर होता है इससे पाचन क्षमता कम हो जाती है और धीमा हो जाती है। इससे कुछ पोषक तत्व, जैसे- आयरन, जिंक और वसा अम्ल का अवशोषण भी काफी मुश्किल होता है।

No comments:
Post a Comment