नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर सोमवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर का ताला तोड़कर चोरों ने कई महंगे सामान समेत उनके नॉबेल पुरस्कार की रेप्लिका और सर्टिफिकेट भी चोरी करके ले गए। कैलाश एक कार्यक्रम में शिरकत करने बोगोटा (लैटिन अमेरिका) गए हुए थे। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। ऐसे में चोर बीती रात ताला तोड़कर उनके घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बचपन नाम से चलाते हैं एनजीओ
बच्चों के अधिकारों के लिए कैलाश सत्यार्थी बचपन नाम का एनजीओ चलाते हैं। कैलाश सत्यार्थी बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक हैं। अब तक 80,000 बच्चों की जिंदगी को बेहतर किया गया है। इसीलिए नार्वे में 2014 में कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार दिया गया था। बता दें कि कैलाश सत्यार्थी के साथ पाकिस्तान की मलाला यूसिफजाई को भी नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
इससे पहले भी चोरी हो चुका है नोबेल पुरस्कार
राष्ट्रगान के रचीयता रविन्द्रनाथ टैगोर का भी चोर नोबेल पुरस्कार चुरा ले गए। बंगाल में स्थित शांतिनिकेतन में रखे नोबेल पुरस्कार, मेडल व कई कागजात लेकर गायब हो गए। इस चोरी के मामले की जांच के लिए बंगाल सरकार ने सीबीआई को केस सौंपा गया है।

No comments:
Post a Comment