अक्षय : कत्थी के रीमेक में काम करेंगे - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 6 February 2017

अक्षय : कत्थी के रीमेक में काम करेंगे

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तमिल फिल्म कत्थी के हिंदी रिमेक में काम कर सकते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एआर मुरुगदास कत्थी का रीमेक बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि कत्थी के हिंदी रीमेक को लेकर मुरूगदास ने सलमान के साथ पिछले साल एक मिंटिग की थी। मिंटिग में मुरूगदास ने सलमान खान को फिल्म के बारे में बताया था और सलमान को फिल्म का सब्जेक्ट पसंद भी आया था लेकिन बात बनती नही बनी । अब चर्चा है कि अक्षय ने कत्थी के हिंदी रीमेक के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। ए आर मुरूगदास ने आमिर खान को लेकर फिल्म गजनी और अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म हॉलीडे बनाई है। हिन्दी में इस फिल्म का नाम ‘इक्का’ रखा गया है। मुरुगादास को लगा कत्थी में विजय ने जो किरदार निभाया है उसके लिए सलमान नहीं बल्कि अक्षय कुमार ज्यादा बेहतर हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status