‘महिला सुरक्षा’ खर्च पर बजट निकला फिसड्डी - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 1 February 2017

‘महिला सुरक्षा’ खर्च पर बजट निकला फिसड्डी

बजट 2017 से यह उम्मीद की जा रही थी कि महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार कुछ न कुछ जरूर करेगी। जब बजट पेश हुआ तो पता चला कि महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर सरकार की कोई खास रूचि नहीं रही। इस मामले में यूनियन बजट 2017 फिसड्डी निकला।
महिला सशक्त‍िकरण पर सरकार ने बजट में अच्छा खासा आवंटन किया है लेकिन उससे भी अहम जरूरत महिला सुरक्षा पर खर्च करने की थी। बजट में महिलाओं को सस्ता लोन देने के लिए नेशनल हाउसिंग बैंक को 20,000 करोड़ की राशि दिए जाने का प्राविधान है, जिससे उन्‍हें सस्ते घर उपलब्ध कराए जा सकें।
इसके अलावा महिलाओं के कौशल विकास के लिए 1.84 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके सब के बाद भी महिला सुरक्षा को लेकर बजट में कुछ भी नहीं दिखा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status