सोनिया गांधी ने रायबरेली-अमेठी के लोगों को चिट्ठी लिखकर मांगा समर्थन - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 22 February 2017

सोनिया गांधी ने रायबरेली-अमेठी के लोगों को चिट्ठी लिखकर मांगा समर्थन

नई दिल्ली : यूपी चुनाव में जीत के लिए हर दल जोर-शोर से प्रचार कर रहा है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव लगभग रोज रोड शो या जनसभा कर रहे हैं. लेकिन, इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यूपी से नदारद हैं. 
 
सोनिया गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक होते हुए भी इस बार यूपी में प्रचार करती नहीं दिखीं. यहां तक कि वह कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में भी नहीं गईं. अपनी गैरमौजूदगी को लेकर सोनिया गांधी ने अमेठी और रायबरेली की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है. 
 
अमेठी, रायबरेली अभिन्न अंग
इस चिट्ठी में सोनिया गांधी ने जहां यूपी में न आने को लेकर खेद जताया है वहीं, चिट्ठी में मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला है. बता दें कि सोनिया गांधी के प्रचार के लिए न आने के कई मायने निकाले जा रहे थे. माना जा रहा था कि वह यूपी में कांग्रेस और सपा के गठबंधन से खुश नहीं हैं. लेकिन, अब उन्होंने चिट्ठी लिखकर इस पर सफाई दी है. 
सोनिया गांधी ने लिखा है, 'बहुत चाहते हुए भी कुछ कारणों से इस बार आपके बीच उपस्थित नहीं हो पा रही हूं. कृप्या इसे मेरी निजी चिट्ठी समझें. रायबरेली और अमेठी हमारे जीवन का, हमारे वजूद का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं.'

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status